Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / बाइक सवार युवक को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

,

बाइक सवार युवक को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सदरथाना के गांव घंटेल में शुक्रवार शाम बाइक सवार युवक को नींद की झपकी आ गई। जिससे संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क किनारे खेत की तारबंदी में गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने इलाज किया।अस्पताल में भादरा के अनूपसर निवासी विक्रम (24) ने बताया कि वह गुरूवार शाम करीब सात बजे बाइक से अपने दोस्त सौरभ के साथ बाइक से सालासर के लिए रवाना हुआ था। शुक्रवार सुबह सालासर बालाजी के दर्शन कर करीब नौ बजे वापस रवाना हुआ था। गांव घंटेल के पास चलती बाइक पर उसको नींद की झपकी आ गई। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तभी बाइक सड़क किनारे खेत के पास लगाई गई तारबंदी में गिर गई। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का इलाज किया गया।फिलहाल दोनों घायल अस्पताल में भर्ती है। जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur