Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / आकाशीय बिजली गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

,

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

पति गंभीर रूप से घायल

सुरेरा,[अर्जुन राम मुडोतिया] सुरेरा निकटवर्ती ग्राम मिंडा कस्बे के पास ग्राम देदिया का बास है जहां आकाशीय बिजली गिरने से कृषि कार्य करते समय एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई व महिला का पति गम्भीर घायल हो गया। आकाशीय बिजलीं गिरने के कारण महिला भंवरी देवी पत्नी रामूराम बिजारणियां उम्र 55 की मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना में मृतक महिला के पति रामूराम उम्र 58 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे रेनवाल इलाज के लिए ले जाया गया है। जानकारी अनुसार आज शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे के लगभग खेत मे कार्य करते समय बरसात के शुरू हो गई पति पत्नी ने बचने के लिए एक खेजड़ी वृक्ष का सहारा लिया। उन्हें क्या पता था कि यह खेजड़ी का वृक्ष उनकी जान ले लेगा। उस पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए तथा पति अचेत अवस्था में पड़ गया। होश आने के बाद में 100 मीटर की दूरी पर जाकर किसी से मदद मांगी। मदद के लिए राहगिर रामकिशोर सोंडलिया ने अपनी बोलेरो कार में दोनों को मिंडा चिकित्सालय में लेकर आया। वहां पर चिकित्सकों ने महिला भंवरी देवी को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल हुए रामूराम को रेनवाल के लिए रेफर किया। महिला के पोस्टमार्टम के लिए देवली कला अस्पताल ले जाया गया। वहां पर मौके पर मारोठ थाना प्रभारी दिलीप सहल पहुंचे तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया। जिस समय बिजलीं गिरी उस समय मृतका व उसका पति दोनों व्यासों की ढाणी के पास अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। मौके पर नावा एसडीएम ब्रह्मलाल जाट ने नांवा तहसीलदार गुरुप्रसाद तंवर व नावा पंचायत समिति विकास अधिकारी रामनिवास जाट को मारोठ थाना मौके पहुँचा ओर मौका मुआयना किया। महिला का देवली कला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur