Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर CISF जवानों से भरे ट्रक के साथ हादसा; जानें मोके के हालात

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर CISF जवानों से भरे ट्रक के साथ हादसा; जानें मोके के हालात

Accident News (दुर्घटना समाचार) - Latest News : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर CISF जवानों से भरे ट्रक के साथ हादसा; जानें मोके के हालात

 Delhi-Mumbai Express : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की दौसा जिले के बांदीकुई में शनिवार को दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा एक कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा देने के कारण हुआ था, जिससे पीछे आ रहा CISF का मिनी ट्रक कंटेनर से टकरा गया. 

CISF जवान धनंजय चौहान गंभीर रूप से घायल 

मिली जानकारी के अनुसार बता दे की हादसे में CISF जवान धनंजय चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि देवली से गाजियाबाद की ओर जा रहा CISF का मिनी ट्रक पासिंग आउट के बाद गाजियाबाद लौट रहा था.

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे की घटना 

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की घटना दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिलर संख्या 172, कोलवा थाना क्षेत्र में ट्रक कंटेनर से टकरा गया. ट्रक में तीन CISF जवान सवार थे. हादसे की सूचना मिलते ही कोलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. घायल जवान को दौसा जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur