Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

,

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] गुरूवार देर रात जीणी रोड पर हुए हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार काकोडा निवासी राजकुमार कुमावत पुत्र मुंशीाराम कुमावत जीणी के पास शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए थे। गुरूवार रात करीब दस बजे वो सूरजगढ़ पिलानी रोड़ पर घायलावस्था में मिले ग्रामीणों की सुचना पर पहुंची जीवन ज्योति रक्षा समिति की एम्बूलेंस से कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाके परिजनों को सौंप दिया। वहीं मामले की जांच की जा रही है। वहीं रात करीब 12 बजे काजड़ा चुंगी पर स्कूटी फिसलने से सुमेर सिंह निवासी खुडियां घायल हो गए जिसे रक्षा समिति के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur