Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

,

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सतनाली सड़क मार्ग के हरियाणा बार्डर पर

बुहाना(सुरेंद्र डैला) सतनाली सड़क मार्ग के हरियाणा बार्डर पर बाइक से सतनाली जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अनिल कुमार (22) पुत्र सत्यवीर सम्मतसिंह की ढाणी गांव का था। घटना की जानकारी राहगीरों ने बुहाना थाने में दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई सुरेंद्र की रिपोर्ट के आधार पर दुर्घटना का मामला दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शरू की है। मृतक अनिल के शव का पोस्टमार्टम मौत के 15 घंटे बाद हो पाया। पोस्टमार्टम के लिए परिजन पुलिस के साथ कभी कुहाड़वास अस्पताल तो कभी बुहाना सामुदायिक अस्पताल के चक्कर लगाकर परेशान होते रहे। बुहाना में डाक्टर नियमो का हवाला देते हुए कुहाड़वास डॉक्टर को बुलाने की बात कहीं। इधर कुहाड़वास अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिला। पुलिस की डॉक्टर से पोस्टमार्टम की बात होने के बाद मोबाइल बंद कर लिया। परिजन और पुलिस कुहाड़वास व बुहाना के बीच चक्कर लगाते रहे। डॉक्टर की संवेदनहीनता ने मृतक के परिवार का दुख कई गुना और बढ़ा दिया। आखिरकार परिजनों द्वारा हगामा करने व सी एम एच ओ के दखल के बाद पोस्टमार्टम हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur