Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / बारातियों की कार व ट्रैक्टर चलित लोडर की जबरदस्त भिड़ंत

,

बारातियों की कार व ट्रैक्टर चलित लोडर की जबरदस्त भिड़ंत

पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को आज सुपुर्द किये

तीन लोगों की मौत और पाँच लोग गम्भीर घायल

खंडेला [अरविन्द कुमार] सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके के उदयपुरवाटी रोड स्थित गंगा राम की ढाणी के पास कल रात मंगलवार को एक बारातियों की कार व ट्रैक्टर चलित लोडर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी जिसमे तीन लोगों की मौत और पाँच लोग गम्भीर घायल हो गए थे घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया था । मृतकों के शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया जहाँ आज परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। एएसआई शिवशंकर शर्मा ने बताया कि कल उदयपुरवाटी मार्ग पर गंगाराम की ढाणी के पास कार व टैक्ट्रर चलित लोडर की आमने सामने भिंड़त हो गयी थी जिसमे तीन लोगों की मौत और पाँच गम्भीर घायल हो गए थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया था। मृतकों में मूलचंद (22) पुत्र प्रभुदयाल निवासी चिराना व पवन कुमार पुत्र ग्यारसीलाल(25)निवासी दूडिया और संदीप पुत्र सीताराम मेघवाल (18) निवासी दूडिया है । जिनका आज पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार झुंझुनू जिले के इंद्रपुरा के ग्राम गिरधरपुरा से बारात में शामिल होकर खंडेला के भादवाड़ी ग्राम आ रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में गंगा राम की ढाणी के पास कार ट्रैक्टर चलित लोडर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमे तीन युवकों की मौत और पाँच युवक गम्भीर धायल हो गए। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

मृतकों के नाम

  1. मूलचंद (22) पुत्र प्रभुदयाल निवासी चिराना
    2.पवन कुमार पुत्र ग्यारसीलाल(25)निवासी दूडिया(गुड्डा)
  2. संदीप पुत्र सीताराम मेघवाल (18) निवासी दूडिया(गुड्डा)

दुर्धटना में हुए घायलों के नाम

  1. रमेश निवासी गिरधरपुरा(झुंझुनूं)
    3.कुलदीप निवासी गिरधरपुरा (झुंझुनूं)
    4.सतपाल निवासी गिरधरपुरा (झुंझुनूं)
    5.दिनेश निवासी गिरधरपुरा (झुंझुनूं)
    6 रिछपाल निवासी गिरधरपुरा( झुंझुनूं)
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur