Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / विसर्जन के दौरान मधुमक्खीयो का हमला, 50 से ज्यादा घायल

,

विसर्जन के दौरान मधुमक्खीयो का हमला, 50 से ज्यादा घायल

मेहरो की ढाणी जोहड़ में विसर्जन के दौरान पटाखा छोड़ने के कारण

खण्डेला, [आशीष टेलर ] दुर्गा पूजा के समापन पर माता की मूर्ति का विसर्जन करते समय अचानक हुए मधुमक्खीयो के हमले में लगभग 50 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनको तुरंत खण्डेला CHC लाया गया।बता दें की खण्डेला कस्बे के रानीपुरा मोहल्ला माता पांडाल का मूर्ति विसर्जन था जिसमे सैकड़ो लोग शामिल हुए थे। मेहरो की ढाणी जोहड़ में विसर्जन के दौरान पटाखा छोड़ने के कारण मधुमक्खीयो ने अचानक भीड़ पर धावा बोल दिया, और कई महिलाओ, पुरुषो और बच्चों को घायल कर दिया। घायलो को तुरंत अस्पताल लाया गया जहाँ इतने लोग देखकर अस्पताल प्रशासन के भी हाथ पाँव फूल गए। घटना की जानकारी लगते ही कांग्रेस नेता सुभाष मील भी मौके पर पहुंचे और घायलो का हाल जाना।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur