Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / भाजपा का बूथ संपर्क अभियान शुरू

भाजपा का बूथ संपर्क अभियान शुरू

जिलाध्यक्ष मावंडिया ने बड़ा गांव से की अभियान की शुरुआत

झुंझुनूं, भाजपा का बूथ संपर्क अभियान जिले के सभी मंडलों में शुरू किया गया। पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए प्रभारियों ने सभी मंडलों में इसकी शुरुआत की। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने उदयपुरवाटी विधानसभा के ग्राम बड़ा गांव में रामदेव मंदिर से मोदी सरकार 2.0 के एक वर्षपूर्ति कार्यक्रम के तहत संकल्प पत्रक वितरित कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर बालाजी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत, बजरंग सैनी, रामनिवास , प्रभु डीलर,आनंद सैनी, अरविंद केडिया, विजेंद्र सिंह ,राजेंद्र सिंह शेखावत,सुमेर झाझडिया सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur