Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / भाजपा की जन संवाद वर्चुअल रैली कल

भाजपा की जन संवाद वर्चुअल रैली कल

वर्चुअल रैली को महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी करेगी संबोधित

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल जनसंवाद रैली कल रविवार को आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने बताया कि वर्चुअल रैली को केन्द्रीय कपड़ा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करेगी। शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में रैली को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। वर्चुअल रैली के संचालन के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का उपयोग किया जाएगा। जिसके प्रसारण के लिए सोशल मीडिया पर यूट्यूब, फेसबुक लाइव, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मोदी सरकार के एक वर्ष में हुए ऐतिहासिक कार्यों तथा आत्मनिर्भर भारत के बारे में विस्तार से जानकारी देंगी। वर्चुअल रैली को लेकर सभी शहर मण्डलों में बङी स्क्रीन पर सोशियल डिस्टेंश की पालना करते हुए कार्यकर्ता एवं आम जन केन्द्रीय मंत्री ईरानी कै सम्बोधन में भाग लेंगे। जिले के समस्त पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साह के साथ रैली की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur