Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / भैसावता में निजी बस ने मारी बोलेरो को टक्कर, एक की मौत

,

भैसावता में निजी बस ने मारी बोलेरो को टक्कर, एक की मौत

बस की तेज गति के चलते ब्रेक नहीं लगने पर

सिंघाना थाना के अंतर्गत आने वाले भैसावता के पास एक निजी बस ने आज एक बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी जिसके चलते एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। थानाधिकारी सिंघाना प्रमोद कुमार से मिली जानकारी के अनुसार भैसावता के पास सड़क किनारे बोलेरो खड़ी हुई थी जिसको दिल्ली की तरफ जाती हुई एक निजी बस ने टक्कर मार दी। बस की तेज गति के चलते ब्रेक नहीं लगने एवं कमांडर को बचाने के चक्कर में यह दुखद हादसा हो गया। जिसके चलते बोलेरो में सवार भैसावता खुर्द के कमल मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई तथा बोलेरो में सवार पांच छह अन्य सवारियां भी थी, जो घायल हो गई जिसमें एक बच्ची की हालत सीरियस होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया है तथा शेष का सिंघाना में इलाज चल रहा है। वही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur