Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / चार बाइकों की भिड़ंत को लेकर मिल रही है बड़ी खबर

,

चार बाइकों की भिड़ंत को लेकर मिल रही है बड़ी खबर

एक महिला सहित सात घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रैफर

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत ) रतनगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार बाइको की भिड़ंत हो गई, जिसमें दो बच्चे व एक युवती सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पड़िहारा निवासी 25 वर्षीय लिखमाराम बाइक पर सवार होकर 10 वर्षीय विक्रम के साथ गांव धातरी जा रहा था, वहीं सामने से धातरी निवासी 25 वर्षीय मंगलचंद व 20 वर्षीय पिरूमल बाइक पर सवार होकर आ रहे थे कि पड़िहारा के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें चारों घायल हो गए। घायलों को पड़िहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना गांव जेगणिया की है। जेगणिया निवासी 23 वर्षीय सांवरमल, 21 वर्षीय कांता व 15 वर्षीय ओमप्रकाश बाइक पर सवार होकर खड़े थे। इसी दौरान गांव के दो युवक बाइक पर सवार होकर आए तथा तीनों को टक्कर मार दी। परिजन तीनों को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur