Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / बाईक अनियंत्रित होकर खडे ट्रक में घुसी, युवक की मौत

,

बाईक अनियंत्रित होकर खडे ट्रक में घुसी, युवक की मौत

श्रीमाधोपुर में

कस्बे के स्टेशन रोड़ पर मंगलवार दोपहर एक बाईक अनियंत्रित होकर खडे ट्रक में घुस गई जिससे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वार्ड 21 रैगर मौहल्ला निवासी अंकित रैगर मानपुरिया रेलवे फाटक से अपने घर आ रहा था तभी स्टेशन रोड़ पर बाईक अनियंत्रित होकर फिसल गई व घर के बाहर सडक़ किनारे खड़े ट्रक के नीचे जा घुसी जिससे अंकित घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने अंकित को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकत्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस नेें मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। अंकित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। अस्पताल पहुंची मृतक की मां बेटे की मौत का सामचार सुनते ही बेसुध हो गई जिससे परिजन ढांढस बंधाते रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur