Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / बाइक फिसलने से तीन हुए घायल

ग्राम त्रिलोकपुरा के पास ब्रेकर पर

श्रीमाधोपुर,[महेन्द्र खडोलिया] श्रीमाधोपुर निकटवर्ती ग्राम त्रिलोकपुरा के पास ब्रेकर पर बाइक फिसलने से 3 जने घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से श्रीमाधोपुर सीएससी में लाया गया जहां से दो गंभीर घायल को किया जयपुर रैफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय बाल किशन शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा होल्याकाबास, महेंद्र बिजारणिया पुत्र बनवारीलाल बिजारणिया व मनीष कुमार कुमावत पुत्र सीताराम कुमावत वार्ड 20 श्रीमाधोपुर तीनों एक बाइक पर सवार होकर त्रिलोक पुरा से श्रीमाधोपुर आ रहे थे तभी अचानक ब्रेकर पर बाइक उछल कर नीचे गिरने से तीनों युवक घायल हो गये, जिसको पास मे रहे ग्रामीणों ने निजी वाहन से श्रीमाधोपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां पर बालकिशन पुत्र रामनिवास शर्मा व महेंद्र कुमार बिजारणिया पुत्र बनवारीलाल बिजारणिया श्रीमाधोपुर को जयपुर रेफर कर दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur