Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / कैंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

,

कैंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा

झुंझुनू, चूरू – एक्सीडेंट में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक गुलाब सिंह चूरू जिले के सांखल ताल का रहने वाला था। जिसका देर रात सांखल ताल में एक्सीडेंट हो गया था। जिसको गंभीर हालात में झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल लाया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की बाइक को देर रात कैंपर गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। वहां से गुलाब सिंह को गंभीर हालात में पास के अस्पताल ले जाया गया था, जहां से गंभीर हालात में झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रैफर कर दिया गया था। 

इलाज के दौरान गुलाब सिंह ने बीडीके अस्पताल में दम तोड़ दिया। वही परिजनों की रिपोर्ट के बाद सोमवार को मृतक का बीडीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक गुलाब सिंह चूरू जिले के हमीरवास थाना के सांखल ताल का रहने वाला था, वह देर रात मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार आ रही है कैंपर गाड़ी ने लापरवाही से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वही घटना को लेकर रोष जताते हुए परिजन व ग्रामीणों की ओर हमीरवास थाना में विरोध प्रदर्शन भी किया गया और कार्रवाई की मांग की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur