Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

,

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के करणीसर गांव के बस स्टैंड के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद टोल बूथ की एंबुलेंस से युवक को गंभीर हालत में डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से आई पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। फिलहाल पुलिस टक्कर मारकर फरार हुए ड्राइवर की तलाश में जुटी है।हेड कॉन्स्टेबल प्रताप सिंह ने बताया कि मेघसर निवासी सुनील कुमार नायक (19) सोमवार रात को बाइक लेकर भालेरी की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में करणीसर गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से सुनील की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सुनील उछलकर दूर जा गिरा और उसको गंभीर चोटें आई। जब लोगों ने युवक को सड़क पर गंभीर हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर भालेरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को टोल बूथ की एंबुलेंस से चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात को शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। मंगलवार सुबह परिजनों की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया और शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उनको सौंप दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur