Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक युवक गंभीर घायल

,

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक युवक गंभीर घायल

मोटर मार्केट के पास हुआ हादसा

सरदारशहर, [सुभाष प्रजापत ] सरदारशहर के मेगा हाईवे पर मोटर मार्केट के पास देर रात बोलेरो गाड़ी की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और घायल को ऑटो की सहायता से कस्बे के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया गया। चिकित्सा कर्मियों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया और दूसरे का उपचार शुरू किया।अस्पताल के डॉ. किशन सिहाग ने बताया कि राणासर बीकान निवासी महेंद्र (42) पुत्र जीतू राम भार्गव और श्याम (25) पुत्र जयचंद जोशी बाइक पर सवार होकर अपने गांव राणासर बीकान जा रहे थे। मोटर मार्केट के पास सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी के चालक ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार महेंद्र भार्गव की मौत हो गई, जबकि श्याम घायल हो गया। घायल का इलाज राजकीय अस्पताल में चल रहा है।महेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसके तीन बेटियां और एक बेटा है। परिवार के लोग मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस राजकीय अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। मृतक के शव को अस्पताल के मॉच्र्युरी में रखा गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur