Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / मोटरसाइकिल का डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत

,

मोटरसाइकिल का डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत

छापोली के पास हुआ बड़ा हादसा

उदयपुरवाटी. क्षेत्र की ग्राम पंचायत छापोली में दिल्ली सीकर स्टेट हाईवे पर मोटरसाइकल तथा डंफर की आमने सामने टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर उदयपुरवाटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार मृतक सुरेंद्र सिंह राव पुत्र ओम सिंह राव निवासी भगेगा सिरोही नीमकाथाना का बताया जा रहा है। जिसकी छापोली बस स्टैंड के पास मोड़ में डंपर व बाइक की आमने-सामने भयंकर टक्कर होने से मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur