Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

,

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, भाभी को छोड़ने गया था बस स्टैंड

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू में पीहर जा रही भाभी को बस में बैठाकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार युवक को चारे से भरी पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। जिसको मौके पर मौजूद लोगों ने पहले महनसर के अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसको बिसाउ के अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद डीबी अस्पताल रेफर कर दिया।डीबी अस्पताल में घायल युवक के परिजनों ने बताया कि महनसर निवासी संदीप (27) रविवार दोपहर अपनी भाभी को पीहर जाने के लिए बस में बैठाने के लिए गया था। बस में बैठाकर वापस घर लौट रहा था। तभी महनसर बायपास पर चारे से भरी पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संदीप के सिर और हाथ पैर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने संदीप को निजी वाहन से महनसर के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। वहां से युवक को बिसाउ के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तबीयत बिगड़ने पर युवक को चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। डीबी अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने उसका इलाज किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण युवक को प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर कर दिया। युवक के सिर में गंभीर चोट होने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur