Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो कैंपर पलटी 15 जने घायल

,

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो कैंपर पलटी 15 जने घायल

गमी में शामिल होने जा रहे थे कैंपर सवार महिला- पुरुष

रींगस [अरविन्द कुमार ] रींगस राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर झुरमुट होटल के पास सरगोठ से अरणियां रिश्तेदार की गमी में शामिल होने जा रहे बोलेरो कैंपर सवार 15 महिला-पुरुष बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कैंपर पलटने से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंपर में सवार कैलाश चंद्र (45) पुत्र चंदाराम यादव, प्रभात राम (52) नारायण राम यादव, बनवारी लाल (40) पुत्र बिड़दुराम यादव, कालूराम (60) पुत्र नानूराम यादव, शिंभू दयाल (40) पुत्र किशनाराम यादव, मोहनी देवी (40) पत्नी बनवारी लाल यादव, लाडा देवी (60) पत्नी नाथूराम यादव, प्रभाती देवी (43) पत्नी सीताराम यादव, रामेश्वर लाल (55) पुत्र मालीराम यादव, चंदा देवी (40) पत्नी सीताराम यादव, बिदामी देवी (40) पत्नी रामेश्वर लाल यादव, भैरुराम (62) पुत्र पन्नाराम यादव, गिरधारी (55) पुत्र देबूराम यादव, रामकरण (55)पुत्र चंदा राम यादव, पूजा देवी (30) पत्नी मदन लाल यादव सभी निवासी ढाणी बॉर्डर वाली तन सरगोठ जो गमी में शामिल होने जा रहे थे। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो कैंपर पलट गई घायलों को कस्बे के जेडी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया जहा पर उनका उपचार चल रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur