Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सड़क पर आगे चल रहे डीजे से बाइक टकराई, दो घायल

,

सड़क पर आगे चल रहे डीजे से बाइक टकराई, दो घायल

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] भालेरी थाना क्षेत्र के गांव मेलूसर के पास सड़क पर आगे चल रहे डीजे से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाई घायल हो गए। दोनों घायलों को चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलों की पहचान सरदारशहर राजास निवासी सुनील कुमार (19) और भागीरथ (29) के रूप में हुई। दोनों को पहले भालेरी पीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया।सुनील कुमार ने बताया कि वह कुएं की बोरिंग का काम करता है। शुक्रवार देर शाम उसका चचेरा भाई भागीरथ उसे बाइक से लेने आया था। वापस लौटते समय मेलूसर के पास सड़क पर एक डीजे चल रहा था। डीजे के आगे एक कार थी। कार के अचानक ब्रेक लगाने से डीजे को भी रुकना पड़ा। इसी दौरान उनकी बाइक डीजे से टकरा गई।दोनों भाई कुएं की बोरिंग का काम करते हैं। सुनील तारानगर तहसील में काम कर रहा था, जिसे लेने भागीरथ गया था। वापसी के दौरान यह हादसा हो गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur