Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / बाइक व कार की भिड़ंत में युवक की मौत

,

बाइक व कार की भिड़ंत में युवक की मौत

खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर

रींगस [अरविन्द कुमार] खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर महला स्कूल के आगे रींगस से खाटू की तरफ जा रही बाइक को कार ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सुनील (35) पुत्र रामचंद्र शर्मा निवासी हनुमानपुरा, खाटूश्याम जी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको 108 एंबुलेंस की सहायता से रींगस सीएचसी लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सुनील शर्मा रींगस के मील तिराहे पर ग्लास की दुकान पर मजदूरी कार्य करता था। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस द्वारा पुलिस थाने पर लाया गया, वही कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से कार लेकर फरार हो गया। मृतक के शव को रींगस सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया जिसका आज पोस्टमार्टम कर शव परीजनों को सुपुर्द किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur