Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / बाइक फिसलने से एक की मौत, दूसरा घायल

,

बाइक फिसलने से एक की मौत, दूसरा घायल

भालोट से जसरापुर जा रहे दो राहगीरों की

भालोट से जसरापुर जा रहे दो राहगीरों की बाइक फिसलने से एक्सीडेंट हो गया जिसमें एक की मृत्यु हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उपखंड के खरकड़ा के पास रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे सामने से आ रही गाड़ी को देख कर बाइक के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक फिसल गई। हादसें में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए झुंझुनूं रैफर कर दिया। पुलिस उप अधीक्षक मोहम्मद अयूब ने बताया कि भालोठ निवासी वेदपाल पुत्र धर्मवीर व राहुल पुत्र मीर सिंह बाइक पर सवार होकर जसरापुर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान खरकड़ा के पास सिलाटी माता मंदिर के पास अचानक मोड़ में सामने से आ रही स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी को देखकर बाइक चला रहे वेदपाल ने बाइक के ब्रेक लगा दिए। बाइक के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक अनियंत्रित हो गई तथा बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक के गिरने से उस पर सवार दोनो व्यक्ति सडक़ पर गिरए जिससे दोनो घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने निजी वाहन से राजकीय अजीत अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने वेदपाल को मृत घोषित कर दिया तथा राहुल की हालत गंभीर होने के कारण उसे झुंझुनूं रैफर कर दिया। घटना की सूचना पर खेतड़ीनगर थानाधिकारी किरण सिंह यादव, पुलिस उप अधीक्षक मोहम्मद अयूब मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मौका मुआयना किया। थानाधिकारी किरण सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वेदपाल आपराधिक किस्म का व्यक्ति था जिस पर कई मामले दर्ज है। वेदपाल के परिजन भी राजकीय अजीत अस्पताल पहुंचे तथा पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। हादसें में क्षतिग्रस्त बाइक को खेतड़ीनगर थाने ले जाया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur