Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / बोपिया स्टैंड के पास डंपर ने कुचला बाइक सवार को गंभीर रूप से घायल

,

बोपिया स्टैंड के पास डंपर ने कुचला बाइक सवार को गंभीर रूप से घायल

पाटन, निकटवर्ती गांव बोपिया के स्टैंड पर एक डंपर चालक ने एक बाइक सवार को कुचल डाला। लोगों के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों एक ही साइड से आ रहे थे आगे आगे बाइक चल रही थी पीछे डंपर सवार आ रहा था डंपर ने ओवरटेक करना चाहा उसी दौरान बाइक सवार डंपर के आगे के पहिए के नीचे आ गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया सर में गंभीर चोट की वजह से सडक़ पर खून बहने लगा। हादसा देख आसपास के लोग इकठ्ठा हुए। आनन फानन में लोगों के द्वारा पुलिस व एम्बुलेन्स को फोन किया गया। एम्बुलेन्स बिना देरी के वहाँ पहुँच कर घायल को लोगों की सहायता से उठाया गया व बैगेर देरी के अस्पताल के लिए रवाना कर दिया। मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कोटपूतली के बाद घायल को निम्स अस्पताल जयपुर ले जाया गया वहाँ उसकी हालत थोड़ी सही है। घायल व्यक्ति हादसे के समय कुछ बोल पा रहा था। उसने अपने आप को सोनपुरा का होना बताया था। बाद में अचानक बेहोश हो गया। आसपास के ग्रामीणों का डम्फरों के प्रति नाराजगी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur