Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / बुजुर्ग महिला पर सांड ने किया हमला

,

बुजुर्ग महिला पर सांड ने किया हमला

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के सदर थाना इलाके के बूंटिया गांव में रविवार सुबह अपने पोते के साथ खेत जा रही बुजुर्ग महिला पर सांड ने अचानक हमला कर दिया। जिससे महिला के पैर और कूल्हे पर गंभीर चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को सांड के हमले से बचाया। निजी वाहन से महिला को परिजनों ने गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने इलाज किया।अस्पताल में बूंटिया निवासी बेजराम ने बताया कि उसकी पत्नी ग्यारसी (62) रविवार सुबह पोते के साथ घर से खेत जा रही थी। तभी गांव के अंदर ही अचानक सांड ने महिला को सींगों से उठाकर पटक दिया। मौके पर मौजूद गांव के अन्य लोगों ने महिला को सांड के हमले से बचाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने घायल महिला का इलाज किया। गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur