Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / बस ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 6 महीने की बच्ची सहित सात लोग हुए घायल

,

बस ने दो बाइकों को मारी टक्कर, 6 महीने की बच्ची सहित सात लोग हुए घायल

सालासर दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु

सरदारशहर, [सुभाष प्रजापत ] सालासर बालाजी जा रहे दो बाइक सवारों को लोक परिवहन की बस ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार 6 महीने की बच्ची सहित सात लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से सरदारशहर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। घटना मेगा हाईवे रतनगढ़ रोड स्थित राणासर गांव में शनिवार को 2 बजे की है।हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना में पंजाब राज्य के फाजिल्का से दो बाइकों पर सवार होकर सात लोग सालासर बालाजी के धोक लगाने जा रहे थे। इस दौरान राणासर गांव के पास सामने से आ रही एक लोक परिवहन बस ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सात लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायल तीन लोगों को गंगानगर रेफर कर दिया गया है।हेड कॉन्स्टेबल ने बताया कि हादसे को लेकर घायलों और उनके परिजनों द्वारा अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है, रिपोर्ट प्राप्त होने पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। हादसे में एक छह माह का बच्चा, चार महिला और दो पुरुष घायल हुए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur