Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / बस की टक्कर से कॉलेज छात्रा की मौत

,

बस की टक्कर से कॉलेज छात्रा की मौत

सूरजगढ़[कृष्ण कुमार गाँधी ] तेज गति व लापरवाही से जा रही एक निजी बस ने छात्रा को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौैत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर पिलोद निवासी विक्रम सिंह की पुत्री स्वेता कंवर अपने भुआजी के लडक़े धर्मवीर के साथ बस से अपने घर वापस जा रही थी बस से उतरकर जब घर की तरफ जा रही थी तभी पीछे से तेज गति व लापरवाही से आ रही एक निजी बस ने छात्रा को टक्कर मार दी जिससे स्वेता गंभीर रूप से घायल हो गई। सुचना पर पहुंचे परिजनों ने स्वेता को निजी वाहन से सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर ईलाज के दौरान स्वेता की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी स्वेता के भुआजी के लडक़े धर्मवीर ने बताया कि बस के पीछे मधुबाला लिखा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। स्वेता सूरजगढ़ के मधुकर श्याम महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur