Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सरदारशहर में कार व ट्रेक्टर की भिड़ंत

,

सरदारशहर में कार व ट्रेक्टर की भिड़ंत

कार सवार दो जने घायल, पूलासर गांव के पास हुआ हादसा

सरदारशहर, [सुभाष प्रजापत ] पूलासर गांव के पास कार व ट्रेक्टर ट्रोली की भिड़ंत हो जाने से कार सवार दो जने घायल हो गए। सूचना पर एम्बुलेंस 108 के पायलट सुभाष व ईएमटी संजय खीचड़ घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। सूत्रों के अनुसार सुजानगढ निवासी राजकुमार 60 पुत्र लक्ष्मीनारायण पारीक व चैनरूप नाई कार में सवार होकर पूलासर में शादी के कार्ड वितरित कर वापिस सरदारशहर की तरफ आ रहे थे कि सामने से ट्रेक्टर ट्रोली ने टक्कर मार दी। जिसके कारण कार सवार दोनों घायल हो गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur