Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / कार व ट्रक की टक्कर होने पर वाहन क्षतिग्रस्त

,

कार व ट्रक की टक्कर होने पर वाहन क्षतिग्रस्त

मेगा हाईवे पर स्थित ग्राम देवीपुरा बस स्टेण्ड के पास कार व ट्रक की टक्कर होने पर दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए। वहीं किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को दोपहर तहसील के ग्राम देवीपुरा बस स्टेण्ड के पास खाद भरकर कोटा से पंजाब जा रहे ट्रक से कार की टक्कर हो जाने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ट्रक की डीजल टंकी भी चपेट में आ जाने से टुट गई। कार चालक राजुराम प्रजापत सीट बैल्ट लगाने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे की सुचना के साथ ही लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गई। पुलिस को सुचना मिलने पर सुल्तानसिंह सब इंस्पेक्टर मय जाब्ता के मौके पर पहुंचकर घटना से अवगत हुए। वहीं समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur