
चिड़ावा। चिड़ावा–लांबा गोठड़ा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे का विवरण
मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवकों में से एक की पहचान गौरव (हिसार) के रूप में हुई है। गौरव चिड़ावा पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं और हादसे के समय डाक वितरण के लिए जा रहे थे। दूसरे घायल की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
मौके पर सहायता और प्राथमिक उपचार
हादसे को देखकर वहां से गुजर रहे शक्ति लांबा (लांबा गोठड़ा) ने अपनी निजी गाड़ी से घायलों को चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. सरोज पायल, डॉ. मनोज जानू और नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार किया।
झुंझुनूं रेफर और पुलिस जांच
दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए झुंझुनूं रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
