Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Jhunjhunu News : चिड़ावा में छत से गिरकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

,

Jhunjhunu News : चिड़ावा में छत से गिरकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Accident News (दुर्घटना समाचार) - Latest News : Jhunjhunu News : चिड़ावा में छत से गिरकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

चिड़ावा,मनीष शर्मा   मंड्रेला मोड़ पर मकान की मरम्मत के दौरान एक व्यक्ति छत से गिर गया। यह हादसा तब हुआ जब मकान की खिड़की में सिलिकॉन भरने का काम चल रहा था।

हादसे का विवरण
सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े राजेंद्र पुत्र मोहनलाल (45 वर्ष, निवासी मंडावा) अचानक संतुलन खो बैठे और नीचे गिर पड़े। गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

आपातकालीन मदद और प्राथमिक उपचार
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 108 आपातकालीन सेवा को सूचना दी। एंबुलेंस चालक बंटी नुनिया और ईएमटी अंकित निर्मल मौके पर पहुंचे और घायलों को चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

झुंझुनूं रेफर और हालत
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र को गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर किया।