Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / चिड़ावा : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

,

चिड़ावा : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

Accident News (दुर्घटना समाचार) - Latest News : चिड़ावा : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

चिड़ावा, मनीष शर्मा शहर के वार्ड नंबर 12 में बलवीर राव के घर की छत पर बनी रसोई में आग लगने की घटना हुई। रसोई के बाहर कच्चा चूल्हा और लकड़ियों का ढेर रखा था।

 शॉर्ट सर्किट से भड़की आग

प्रारंभिक जांच में बताया गया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी चूल्हे के पास रखी लकड़ियों तक पहुंच गई और आग भड़क उठी।

 समय रहते मिली मदद, बड़ा हादसा टला

घर में मौजूद लोग धुआं और लपटें देखकर शोर मचाए। वार्ड पार्षद रजनीकांत मान ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।

  • फायर ब्रिगेड: फायरमैन विकाश लामोरिया, चालक हरेंद्र

  • पुलिस: ASI ओमप्रकाश नरूका, सूचना अधिकारी महेंद्र यादव, कांस्टेबल योगेश शर्मा

तत्परता से कार्रवाई करने के कारण आग अन्य हिस्सों में नहीं फैली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 नुकसान और जांच

रसोई में रखा सामान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ।
पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

 स्थानीय लोगों ने दिखाया सक्रियता

आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड तथा पुलिस की सहायता की। प्रशासन की तत्परता के कारण जनहानि और बड़ा नुकसान टल गया