Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / चिकित्सा कर्मियों का किया सम्मान

चिकित्सा कर्मियों का किया सम्मान

केसरिया हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओ द्वारा

श्रीमाधोपुरअमरचंद शर्मा) निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोरावर नगर मे रायसल मंच व केसरिया हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओ द्वारा कोरोना योद्धा डॉक्टर, नर्सेज आदि का सम्मान किया गया। केसरिया हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमरचंद शर्मा व रायसल मंच के उमराव सिंह शेखावत ने बताया की कोरोना रूपी वैश्विक महामारी मे अपनी सेवाए दे रहे डॉ गीगाराम वर्मा पी एच सी प्रभारी,डा कृष्ण कुमार आयुर्वेद चिकित्सक ,नरपत सिंह शेखावत मेल नर्स, ए एन एम राजबाला जांगिड़, अशोक कुमार, एल एच वी संपत स्वामी, विजेता पारिक,डी ई ओ सुरेंद्र स्वामी, ए एन एम सुनीता राणी को केसरिया हिंदू वाहिनी के जिला प्रभारी ललित सैन व जिला सयोजक सुरेंद्र पाल सिंह, मनोहर सिंह शेखावत समाज सेवी ने माला व सेवा योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur