
मंगलवार देर शाम
नया बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी के सामने
एक कार और रॉयल एनफील्ड बाइक की
आपस में टक्कर हो गई।
हादसे में
कोई हताहत नहीं हुआ,
लेकिन कार का
अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
मौके पर जुटी भीड़, पुलिस पहुंची
दुर्घटना के बाद
घटनास्थल पर
लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर
पुलिस चौकी से
पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे
और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
बाइक छोड़कर फरार हुआ चालक
अफरा-तफरी के माहौल के बीच
बाइक चालक मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया।
कार में
एक युवक, एक महिला और तीन युवतियां
सवार थीं।
नशे में बाइक चलाने का आरोप
कार में सवार युवतियों ने आरोप लगाया कि
बाइक चालक नशे में था
और तेज गति से बाइक चलाते हुए
कार से टकरा गया।
डेढ़ घंटे तक चला हंगामा
बाइक चालक के फरार होने से
कार सवार युवतियां
काफी आक्रोशित हो गईं।
वे
बाइक चालक को बुलाने की मांग पर
लगभग डेढ़ घंटे तक अड़ी रहीं,
जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही।
पुलिस की समझाइश से मामला शांत
काफी देर तक
पुलिस द्वारा समझाइश किए जाने के बाद
स्थिति सामान्य हुई
और मामला शांत हो सका।
कोई शिकायत दर्ज नहीं
समाचार लिखे जाने तक
दोनों पक्षों की ओर से
पुलिस थाने में
कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।
शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट
