Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / छज्जा टूटने से तीन मजदूर घायल

,

छज्जा टूटने से तीन मजदूर घायल

रामनगर बास में

सरदारशहर, वार्ड नंबर 1 रामनगर बास में मकान का निर्माण कार्य करते समय छज्जा टूटने से तीन मजदूर घायल हो गए। तीनों घायलों को तुरन्त राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जंहा प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार रामनगर बास निवासी चेतनराम मेघवाल के मकान की दुसरी मंजिल में निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक छज्जा गिरने से तीन मजदूर चुन्नीलाल 38 पुत्र लीलाधर रैगर नि. वार्ड न.37, पूनमचंद 35 पुत्र चोरूराम रैगर नि. वार्ड न.38, खेमचंद 20 पुत्र सावंरमल मेघवाल नि. वार्ड न. एक छज्जे के साथ गिरने से घायल हो गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur