Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सीएमएचओ डॉ छोटेलाल ने सांतोर में रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

सीएमएचओ डॉ छोटेलाल ने सांतोर में रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

कोरोना काल में रक्तदान करने वालों की पीठ थपथपाई

झुंझुनूं, सीएमएचओ डॉ छोटेलाल और बुहाना एसडीएम सुप्रिया ने बुहाना के सांतोर में रक्तदान शिविर का शुभारंभ कर रक्तदान करने वाले युवकों की हौसला अफजाई की। शिविर नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा की प्रेरणा से आयोजित किया गया था जिसमें 103 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल ने बताया कि इस वक्त कोरोना काल मे ब्लड बैंको में रक्त की महती आवश्यकता बनी हुई है इसके चलते रक्तदान करना पीड़ित मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur