Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / खेत में घुसी गाय को भगाने के दौरान युवक पर गाय ने किया हमला

,

खेत में घुसी गाय को भगाने के दौरान युवक पर गाय ने किया हमला

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] चैनपुरा पंचायत के रामजीपुरा गांव स्थित एक खेत में घुसी गाय को भगाने के दौरान गाय ने युवक पर हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में सीएचसी लाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया! जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की बिरजू मील पुत्र ताराचंद मील उम्र 20 वर्ष निवासी मिलों की ढ़ाणी तन रामजीपुरा चैनपुरा अपने खेत में काम कर रहा था इस दौरान खेत में गाय घुसने पर उसे भगाने के दौरान गाय ने युवक पर हमला कर दिया जिसे परिजन गंभीर अवस्था मे खाचरियावास सीएचसी लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने पंचनामा करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। मृतक बिरजू परिवार में हंसमुख व मिलनसार था। वह बीएड़ की पढ़ाई कर रहा था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur