Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News: क्रूजर पलटी: एक ही परिवार के 14 लोग घायल

, ,

Video News: क्रूजर पलटी: एक ही परिवार के 14 लोग घायल

नागौर दर्शन से लौटते समय हुआ हादसा, सभी घायल रिश्तेदार

YouTube video

चूरू, सुभाष प्रजापत। जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 14 सदस्य घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे नागौर स्थित गुंसाई जी महाराज के दर्शन कर वापस देवीपुरा गांव लौट रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?

एनएच-52 पर ढाणी लक्ष्मणसिंह के पास तेज गति में जा रही क्रूजर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को डीबी अस्पताल की आपातकालीन इकाई में भर्ती कराया। सूचना पर अस्पताल चौकी से एएसआई सुरेश कुमारकांस्टेबल दयाराम शर्मा मौके पर पहुंचे।

घायलों की पहचान

एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि हादसे में देवीपुरा, दूधवाखारा, लादूसर, लिखवा पिलानी और आसलू गांवों के लोग घायल हुए हैं। प्रमुख घायलों में शामिल हैं:

  • चंद्रकला (35), कृष्णा (28), सुमित्रा (40)
  • डीम्पल (12), मुकेश (40), सिलोचना (40)
  • पूजा (29), रोशन (25), निर्मला (65)
  • रमेश कुमार (40), अमित (26), नविता (22)
  • सुमन (30), शारदा (40)

परिजनों की भीड़ उमड़ी

हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिजन भी डीबी अस्पताल पहुंच गए। मुकेश नामक घायल ने बताया कि सभी लोग एक ही परिवार और रिश्तेदारी से हैं।

स्थिति नियंत्रण में

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को डिस्चार्ज किया जा सकता है।