Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / करंट लगने से हुई छात्र की मृत्यु

,

करंट लगने से हुई छात्र की मृत्यु

रेलवे लाइन के लगे पोल में करंट आने से

नीमकाथाना, कस्बे के फ्रंट कॉरिडोर रेलवे लाइन के लगे पोल में करंट आने से 11वीं में पढऩे वाले छात्र की मृत्यु का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोड़ावास निवासी सुशील कुमार पुत्र सुमेर सिंह रोज की तरह स्कूल में जा रहा था। रेलवे फ्रंट कॉरिडोर लाइनों के पास बने विद्युत पोल में करन्ट आ रहा था जिसकी चपेट में आने पर छात्र झुलश गया। घटना की जानकारी तब हुई जब वहां से गुजर रहे लोगो ने देखा तो छात्र पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर आस-पास के लोग एवं परिजन मौके पर पहुंचकर सुशील को राजकीय कपिल अस्पताल में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने सदर थाने में रेलवे विभाग की लापरवाही से छात्र को करंट लगने का मामला दर्ज करवाया। सदर थाना हैड कांस्टेबल पूर्णराम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गोड़ावास फाटक के आगे रेलवे विद्युत पोल में करन्ट आने से युवक झुलश गया सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सोंपा दिया। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है मामले की जांच जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur