Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / दांतारामगढ़ पुलिस ने डबल मर्डर की वारदात का किया पर्दाफाश

दांतारामगढ़ पुलिस ने डबल मर्डर की वारदात का किया पर्दाफाश

बुजुर्ग दंपति की हत्या करने का मामला

पुलिस ने हत्या के आरोपी मांगीलाल को किया गिरफ्तार

सगे भतीजे ने ही की थी बुजुर्ग दंपति की हत्या

दोपहर में अपने घर पर सो रहे थे बुजुर्ग दंपत्ति तभी सगे भतीजे ने आकर कर दी हत्या

दांतारामगढ़(नरेश कुमावत) मंगलवार को दोपहर में रामगढ़ कस्बे में 80 वर्षीय बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। दांतारामगढ़ पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करवा कर हत्यारे को कुछ ही घंटों बाद राउंडअप कर लिया था। पुलिस ने बुधवार को डबल मर्डर की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी मांगीलाल स्वामी को गिरफ्तार कर और किसी पूछताछ कर वारदात का खुलासा किया। थानाधिकारी लाल सिंह यादव ने बताया कि मृतक दंपति जमन लाल व सुंदरी देवी और आरोपी मांगीलाल स्वामी के परिवार में मकान के विषय में विवाद काफी लंबे समय से चल रहा था जिसको लेकर मंगलवार को दोपहर में आरोपी मांगीलाल ने दोपहर में घर पर सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद रींगस थाना, खाटू थाना पुलिस का सहयोग लेकर नाकाबंदी के दौरान रींगस कस्बे के पास आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी से हत्या में काम में लिया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया। आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि आरोपी मांगीलाल मृतक दंपति का रिश्ते में सगा भतीजा लगता है।