Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / दांतारामगढ़ ब्लॉक में दो प्रवासी आए कोरोना पॉजिटिव

दांतारामगढ़ ब्लॉक में दो प्रवासी आए कोरोना पॉजिटिव

मंढ़ा व सुरेरा गांव में आए 1 -1 कोरोना पॉजिटिव

दांतारामगढ़,[लिखा सिंह सैनी] दांतारामगढ़ क्षेत्र में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज सोमवार को दांता ब्लॉक में दो नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जानकारी देते हुए ब्लाक सीएमएचओ डॉ. सुनील धायल ने बताया कि दांता ब्लाक के सुरेरा गांव में वार्ड नं 1 में 5 जून को दिल्ली से एक 45 वर्षीय व्यक्ति आया । उसकी रिपोर्ट सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई। वही मंढ़ा गांव में 31 मई को महाराष्ट्र से 24 वर्षी व्यक्ति लौटा हुआ उसको भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों ही व्यक्तियों को सरकारी स्कूल में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में आइसोलेट कर रखा था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों मरीजों को एंबुलेंस की सहायता से सांवली के कोरोना डेडीकेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं प्रशासन ने दोनों इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है और पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग दोनों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur