Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / दो अलग-अलग हादसों में चार जने घायल

,

दो अलग-अलग हादसों में चार जने घायल

सूरजगढ़ में

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] दो अलग-अलग सडक़ हादसों में चार जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह काजड़ा रोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी जिससे बाईक पर सवार अनिल पुत्र बनारसी लाल निवासी काजड़ा व मिलन बंगाली हाल निवासी काजड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचाया जहां से दोनों की हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं रैफर कर दिया। वहीं दोपहर को जाखोद रोड दो बाईकों की भिड़ंत हो गई जिसमें एक बाईक पर सवार पिता पुत्र सुनिल व राजवीर घायल हो गए जिन्हे जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur