Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत,तीन युवकों की मौत

,

दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत,तीन युवकों की मौत

जाजोद गांव के समीप

श्रीमाधोपुर थाना क्षेत्र के जाजोद गांव के समीप सोमवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक बाइक पर सवार मामा व भांजे की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरी बाइक पर सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 19 वर्षीय अनिल पुत्र झाबरमल बलाई निवासी पुजारीकाबास, डूकिया-गोवटी निवासी किशन पुत्र जगदीश बलाई हाल निवासी स्वरूपनगर लिबासपुर दिल्ली तथा 20 वर्षीय अमित कुमार पुत्र पवन कुमार बलाई निवासी जैतुसर है। दोनो बाइकों की टक्कर के बाद आस-पास के लोग घटनास्थल पर इकठ्ठे हो गए तथा पुलिस को सूचना दी गई। तेज रफ्तार के बीच दोनों बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिससे बाइक पर सवार मामा किशन व भांजा अमित की तो मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार अनिल को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया। रास्ते में चौमू में निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू करवाया लेकिन अनिल ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों के शव श्रीमाधोपुर सीएचसी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया। परिजनों के मुताबिक किशन के ताऊ की बेटी की 15 मई को शादी संपन्न हुई है। किशन दिल्ली से व उसका भांजा अमित गोवा से डूकिया शादी में आए हुए थे। परिजनों के मुताबिक दोनो मामा-भांजा बाइक से गए हुए थे कि रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया।
-परिवार में मचा कोहराम मृतक अनिल के परिजनों के मुताबिक मृतक अनिल के बड़े भाई अजय की भी कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पिता भट्टे पर मजदूरी करते है तथा अनिल की छोटी बहिन रेखा 10वीं में पढ़ रही है। अनिल की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur