Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / दो मोटरसाईकिल की भिड़न्त में एक व्यक्ति की मौत

,

दो मोटरसाईकिल की भिड़न्त में एक व्यक्ति की मौत

झुंंझुनूं शहर के निकटवर्ती ग्राम चंद्रपूरा के पास दो मोटरसाईकिल की भिड़न्त में एक व्यक्ति की मौत हो गई ओर दो अन्य घायल हो गये। मृतक कुलदीप काजला लोयल का रहने वाला है। घायलो में रोहिताश शहर के वार्ड न. 8 व बलराम बुडाना के रहने वाले है। भिड़न्त इतनी जबरदस्त थी की कुलदीप काजला की मौके पर ही मौत हो गई। वही एम्बूलेंस की देरी से पहुंचने पर हादसे में गंभीर घायलों को राहगीरों ने बीडीके अस्पताल पहुंचाया, बाद में एम्बूलेंस के पहुंचने पर मृतक व अन्य घायल को एम्बूलेंस की सहायता अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की हालात गंभीर होने जयपुर रैफर कर दिया। घटना के बाद सदर थाना पुलिस बीडीके अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। हैड कॉस्टेबल रामेश्वर लाल ने बताया की मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है जानकारी लेकर घरवालो को सूचना की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur