Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / बाइक फिसलने से चालक घायल, सामने गाय आने से हुआ हादसा

,

बाइक फिसलने से चालक घायल, सामने गाय आने से हुआ हादसा

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले के सरदारशहर में हनुमानगढ़ रोड मेगा हाइवे पर बुच्चा फॉर्म हाउस के पास गुरुवार देर रात सड़क पर अचानक गाय आ जाने से बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल बाइक चालक को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया।जानकारी के अनुसार गिनडी टिब्बा निवासी सुरेश कुमार पुत्र चंदूराम जाट बाइक पर सवार होकर हनुमानगढ़ से सरदारशहर की ओर आ रहा था। तभी बुच्चा फॉर्म हाउस के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक फिसलने से सुरेश कुमार घायल हो गया। फिलहाल घायल सुरेश कुमार का राजकीय अस्पताल में उपचार जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur