Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / दुधवाखारा गांव में एक ही परिवार के सात लोग फूड पोइजनिंग के शिकार

,

दुधवाखारा गांव में एक ही परिवार के सात लोग फूड पोइजनिंग के शिकार

चूरू के दुधवाखारा गांव में एक ही परिवार के सात लोग फूड पोइजनिंग का शिकार हो गये। गम्भीर हालत में सभी को एम्बुलेंस से राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया जहां सभी का इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार गांव दुधवाखारा के मुरारीलाल शर्मा के परिवार ने दोपहर को बेसन के गट्टे की सब्जी खायी थी, खाना खाने के कुछ ही देर बाद सभी को चक्कर आने लगे और उल्टियां शुरू हो गयी। जिसके बाद दो महिलाओं सहित 7 लोगों को दुधवाखारा पीएचसी पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चूरू रैफर कर दिया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur