Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / डंपर चालक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

,

डंपर चालक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

चौकड़ी मार्ग पर स्थित पारस ईट भट्टे के पास

खंडेला [अरविन्द कुमार] सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके के चौकड़ी मार्ग पर स्थित पारस ईट भट्टे के पास एक डंपर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार चौकड़ी की तरफ से बाइक पर सवार होकर दूल्हेपुरा निवासी राज वीरेंद्र काजला व कृष्ण कुमार धोबी अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पारस ईट भट्टे के पास एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को आसपास के लोगों ने खंडेला के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने राज वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया तथा कृष्ण कुमार को हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना के बाद खंडेला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur