Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / डम्पर पलटने से चालक की हुई मौके पर मौत, खलासी घायल

,

डम्पर पलटने से चालक की हुई मौके पर मौत, खलासी घायल

खेतड़ी, नीमकाथाना सडक मार्ग पर शुक्रवार दोपहर में उसरिया मोड के पास डम्पर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक घायल हो गया। थानाधिकारी विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार को उसरिया मोड के पास एक डम्पर पटल गया जिसमे चालक ढाणी लोढा (रामकुमापुरा) निवासी सुरेश उम्र 26 की मौके पर ही मौत हो गई तथा खलासी काली पहाड़ी (रामकुमारपुरा) निवासी रविसिंह उम्र 20 घायल हो गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव का राजकीय अजीत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है तथा घायल को राजकीय अजीत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनो ने आने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur