Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

,

दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

दो युवक गंभीर रूप से घायल

खंडेला(अरविन्द कुमार ) , कांवट रोड स्थित सुबोध स्कूल के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको खंडेला के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जयपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार फतेहपुरा निवासी तीन युवक खंडेला की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान कांवट रोड स्थित कब्रिस्तान के सामने बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में फतेहपुर निवासी अजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रमोद सेन व सुरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको खंडेला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंच कर खंडेला थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व शव को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur