Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / तेज रफ्तार थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक बैरियर तोड़कर फरार

,

तेज रफ्तार थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक बैरियर तोड़कर फरार

Accident News (दुर्घटना समाचार) - Latest News : तेज रफ्तार थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक बैरियर तोड़कर फरार

चिड़ावा, मनीष शर्मा चिड़ावा में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। यह हादसा सूरजगढ़ रोड स्थित रघुनाथपुरा टोल प्लाजा के पास शाम करीब 6:30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार थार वाहन ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनाथपुरा निवासी धर्मपाल पुत्र खड़गाराम (उम्र 70 वर्ष) रोजाना की तरह अपने घर से हाईवे पार कर मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सूरजगढ़ से चिड़ावा की ओर आ रही काले रंग की थार  ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

 बैरियर तोड़कर फरार हुआ चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद थार चालक ने वाहन नहीं रोका और टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ते हुए मौके से फरार हो गया। टक्कर से धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में किया मृत घोषित

दिल्ली जा रहे एक अन्य वाहन चालक ने ग्रामीणों की मदद से घायल धर्मपाल को चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. सरोज पायल, वार्ड बॉय कर्मवीर श्योराण एवं नर्सिंग स्टाफ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी करवाई और आसपास के थानों को सतर्क किया।
चिड़ावा चौकी (झुंझुनूं रोड) पर तैनात हेड कांस्टेबल रामनिवास ने थार वाहन को रुकवाकर जब्त किया और वाहन को सूरजगढ़ थाने के सुपुर्द कर दिया।

 जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर

  • चिड़ावा थाने से एएसआई किशनलाल,

  • हेड कांस्टेबल अमित,

  • कांस्टेबल सुनील,

  • सूरजगढ़ थाने से एएसआई पारस एवं कांस्टेबल पंकज

उप जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई।

फिलहाल शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur