Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / टेक्सी व पिकअप गाड़ी की आमने सामने की भिड़ंत

,

टेक्सी व पिकअप गाड़ी की आमने सामने की भिड़ंत

जयपुर झुंझुनू मार्ग पर

खण्डेला, [आशीष टेलर ] खण्डेला के निकट कोटड़ी लुहारवास में जयपुर झुंझुनू मार्ग पर टेक्सी व पिकअप गाड़ी की आमने सामने भिड़ंत हो गई. हादसे में टेक्सी सवार एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, घटना की सूचना मिलने पर खण्डेला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया । प्रत्यक्षदर्षियों ने बताया कि झुंझुनू से जयपुर की तरफ जा रही पिकअप की रफ्तार काफी अधिक थी, इसी दौरान कोटड़ी में सामने से आ रही टेक्सी से आमने सामने भिड़ंत हो गई. जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को कोटड़ी अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे सीकर रैफर कर दिया. पुलिस ने बताया कि बोलेरो व पिकअप गाड़ी को जप्त कर मामले की जांच की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur